देश की खबरें | पोप बेनेडिक्ट 16वें के निधन पर केरल में कैथोलिक समुदाय ने शोक जताया

तिरूवनंतपुरम/कोच्चि, 31 दिसंबर केरल के कैथोलिक समुदाय ने पोप एमेरिटस (सेवामुक्त) बेनेडिक्ट 16वें के निधन पर शनिवार को शोक जताया।

राज्य की आबादी में कैथोलिक समुदाय की बड़ी हिस्सेदारी है।

बेनेडिक्ट 600 वर्षों में ऐसे पहले कैथोलिक धर्मगुरु थे जिन्होंने पोप के पद से इस्तीफा दिया था। उनके कार्यकाल के दौरान भारत में इस समुदाय के किसी व्यक्ति को पहली बार संत की उपाधि दी गई।

केरल की नन सिस्टर अल्फोंसा 2008 में संत अल्फोंसा घोषित की गईं। वह सीरियन मालाबार चर्च की नन थी।

सीरियन मालाबार चर्च के प्रमुख जॉर्ज एलेनचेरी ने गिरजाघरों में घंटे बजाने की अपील की।

राज्य के राजनीतिक नेतृत्व ने भी बेनेडिक्ट के निधन पर शोक प्रकट किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि उनके (बेनेडिक्ट के) निधन से न सिर्फ ईसाई समुदाय को, बल्कि पूरे विश्व को बड़ा नुकसान हुआ है।

सतीशन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि बेनेडिक्ट एक धर्मशास्त्री और विद्वान थे।

वरिष्ठ नेता एवं मंत्री एंटनी राजू तथा रोशी ऑगस्टीन ने भी शोक जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)