कैट की व्यापारियों को Paytm से अन्य भुगतान ऐप पर स्थानांतरित होने की सलाह
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारियों को अपने कारोबार से संबंधित लेनदेन के लिए पेटीएम से अन्य मंचों पर स्थानांतरित होने की सलाह की है.
नयी दिल्ली, 4 फरवरी : कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारियों को अपने कारोबार से संबंधित लेनदेन के लिए पेटीएम से अन्य मंचों पर स्थानांतरित होने की सलाह की है. पेटीएम वॉलेट और बैंक परिचालन पर भारतीय रिजर्व बैंक के अंकुशों के बाद कैट की ओर से यह सलाह दी गई है. कैट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिजर्व बैंक द्वारा हाल में पेटीएम पर लगाये अंकुशों को लेकर देशभर में व्यापारियों को अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अन्य मंचों का इस्तेमाल करना चाहिए.
कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी, विक्रेता, हॉकर और महिलाएं पेटीएम के माध्यम से लेन-देन कर रहे हैं और आरबीआई के अंकुशों से इन लोगों को वित्तीय तौर पर दिक्कत आ सकती है. यह भी पढ़ें : अयोध्या के एक और ‘श्री राम’ वर्ष 1900 से कर रहे हैं गरीबों की सेवा
सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग की चिंता तथा लोकप्रिय वॉलेट पेटीएम और उसकी कम चर्चित बैंकिंग इकाई के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के चलते रिजर्व बैंक ने विजय शर्मा की अगुवाई वाली इकाइयों पर यह अंकुश लगाया है. केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) को और जमा लेने सहित अधिकांश गतिविधियों को फिलहाल रोकने के लिए कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

