जरुरी जानकारी | कार्स24 की ग्राहकों को उनकी मौजूदा कार पर ऋण देने की पेशकश

नयी दिल्ली, 21 जुलाई पुरानी कारों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री के मंच कार्स24 ने ग्राहकों के लिए एक ऋण योजना पेश की है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इसके तहत ऐसे वाहन मालिक जो नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन तत्काल अपनी कार को बेचना नहीं चाहते, कंपनी उन्हें उनकी मौजूदा कार पर ऋण देगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने अपने एक आंतरिक सर्वेक्षण में पाया कि अधिकतर लोग अपनी कार नकदी या पैसों की दिक्कत के चलते बेचते हैं। कोरोना वायरस संकट के समय ऐसे लोगों की संख्या दोगुना हो गयी है। इसलिए कंपनी ऐसे लोगों को ऋण देगी जो अभी अपनी कार नहीं बेचना चाहते।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कार्स24 ने कहा, ‘‘इस योजना से वाहन मालिक को अपनी कार पर मालिकाना हक बनाए रखने और निजी जरूरतों के लिए नकदी की कमी से निपटने में मदद मिलेगी।’’

अभी यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में शुरू की गयी है। लेकिन कंपनी का कहना है कि अगले महीने तक बेंगलुरू और हैदराबाद के ग्राहक भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

कार्स24 की उपाध्यक्ष वंदिता कौल ने कहा कि हमने ऐसे बहुत से मामले देखे जहों लोग अपने खर्चे पूरे करने के लिए अपनी कार बेचते हैं। कोरोना वायरस के इस दौर में कार एक अनिवार्य जरूरत सी है इसलिए हम इस विचार के साथ आगे आए हैं। इससे हमारे ग्राहकों को अपनी कार रखने के साथ-साथ वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि वह कार का एक मानक प्रक्रिया के माध्यम से आकलन कर ग्राहक को कार के अनुमानित मूल्य के हिसाब से ऋण उपलब्ध कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)