देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के ऊना में दुकान में जा घुसी कार, तीन लोग घायल

ऊना (हिप्र), 28 जनवरी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कार दुकान में जा घुसी, जिससे उसमें सवार तीन पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार देर रात चिंतपूर्णी कस्बे में हुई और हादसे के कारण जगदंबा वैष्णो ढाबा के पास दो दुकानों को काफी नुकसान हुआ है।

पुलिस के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार दुकान में जा घुसी और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों पंजाब के जालंधर के निवासी हैं।

खिलौने की दुकान संचालित करने वाले राम कुमार को करीब तीन लाख रुपये, जबकि दूसरी दुकान संचालित करने वाली वंदना को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कार चालक मनदीप ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)