देश की खबरें | कैंटर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और फिर वहां से भागने के चक्कर में एक दूसरी मोटरसाइकल को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और फिर वहां से भागने के चक्कर में एक दूसरी मोटरसाइकल को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात देहात कोतवाली के तहत जेवर रोड पर हुई और मृतकों में से दो बिजली विभाग के लाइनमैन थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 4321 नए केस पाए गए : 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि तीसरा व्यक्ति चोला चौकी में एक शराब की दुकान पर काम करता था और भागने की कोशिश में कैंटर ने उसकी मोटरसाइकल को टक्कर मार दी।

क्षेत्राधिकारी (शहर) दीक्षा सिंह ने कहा कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

अधिकारी ने कहा कि झज्जर के यमुनापुरम में बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन मनीष (24) और लोकपाल सिंह (55) ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी कैंटर ने उनकी मोटरसाइकल को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने कहा कि कैंटर ने सिखेड़ा गांव के पास एक अन्य मोटरसाइकल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 52 वर्षीय राज सिंह की मौत हो गई।

राहगीरों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कैंटर चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग गया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\