जरुरी जानकारी | केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर में कटौती की

मुंबई, छह जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में क्रमश: 0.10 प्रतिशत और 0.20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज पर की गयी है जो सात जुलाई से प्रभाव में आएगी।

बेंगलुरू स्थित केनरा बैंक ने एक साल के एमसीएलआर को घटाकर 7.55 प्रतिशत कर दिया है जो पहले 7.65 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

केनरा बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एक दिन और एक महीने के लिये ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटाकर 7.20 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं तीन महीने के लिये एमसीएलआर 7.55 प्रतिशत से कम कर 7.45 प्रतिशत कर दिया गया है।

पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एक साल के एमसीएलआर को कम कर 0.20 प्रतिशत कम कर 7.50 प्रतिशत कर दिया है। अबतक यह 7.70 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

एक दिन, एक महीने और तीन महीने के कर्ज के लिये एमसीएलआर अब क्रमश: 7 प्रतिशत (अबतक 7.20 प्रतिशत), 7.10 प्रतिशत (7.30 प्रतिशत) और 7.20 प्रतिशत (अबतक 7.40 प्रतिशत) होगी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एमसीएलआर में कटौती का मकसद आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक विकास में मदद करना है।’’

यह लगातार चौथा महीना है जब बैंक ने एमसीएलआर घटायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)