नयी दिल्ली, 11 सितंबर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से उनके प्रस्थान में देरी हो गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक ट्रूडो के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की जा रही है, जिसके सोमवार रात 10 बजे के आस-पास पहुंचने की संभावना है।
इस मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
इस संबंध में कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए प्रश्न का अब तक उत्तर नहीं मिला है।
जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे जस्टिन ट्रूडो को रविवार को स्वदेश रवाना होना था। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसमें देरी हो गयी है।
कनाडा के सीटीवी न्यूज के अनुसार प्रधानमंत्री ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल विमान में तकनीकी खामी की वजह से दिल्ली में ही हैं और वे मंगलवार को प्रस्थान कर सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY