खेल की खबरें | स्टाफ के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद कैब ने कार्यालय सात दिन के लिए बंद किया

कोलकाता, पांच जुलाई ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान के एक अस्थाई कर्मचारी के कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाये जाने के कारण बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के मुख्यालय को रविवार को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया।

कैब के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने बयान में कहा, ‘‘सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अस्थाई तौर पर काम करने वाला चंदन दास शनिवार को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया।’’

यह भी पढ़े | ENG vs WI 1st Test Match 2020: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स को मिली टीम की कमान.

उन्होंने कहा, ‘‘उसे चारनोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि वह एक हफ्ते से कैब कार्यालय नहीं आया था, मेडिकल समिति में शामिल प्रतिष्ठत डॉक्टरों की सलाह पर हमने सभी को अगले सात दिन पर कैब कार्यालय में आने से बचने को कहा है और इस दौरान सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए सेनेटाइजेशन किया जाएगा।’’

अविषेक ने कहा, ‘‘कैब को औपचारिक तौर पर नहीं खोला गया था और न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम चल रहा था जिससे कि वैधानिक अनुपालन को पूरा किया जा सके और संबंधित हितधारकों को जरूरी भुगतान किए जा सके। ’’

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 743 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन में सर्वाधिक 19 लोगों की मौत भी हुई।

कोलकाता में शनिवार को रिकॉर्ड 242 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6864 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)