बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई जिले में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के मामले में फरार चल रहे 25हजार रुपये के इनामी आरोपी वकील जावेद आफताब को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को आफताब के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, 32 बोर की पिस्तौल के 80 और 12 बोर के 80 कारतूस और भड़काऊ पर्चे मिले हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में अपहरण और हत्या का 1 और मामला, 1 गिरफ्तार.
बिजनौर कोतवाली के थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने मंगलवार शाम जानकारी बताया कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के मामले में फरार होने के कारण आफताब पर 25हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस ने बताया कि आफताब ने पूछताछ के दौरान 20 दिसंबर को हुई हिंसा में अपनी भूमिका होना स्वीकार किया है। उसके घर से 32 बोर की पिस्तौल, 32 बोर की पिस्तौल के 80 और 12 बोर के 80 कारतूस और भड़काऊ पर्चे बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़े | वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया अंबाला में करेंगे राफेल लड़ाकू विमानों की अगवानी.
पुलिस का आरोप है कि आफताब ईद के मौके पर अलीगढ़ में रहते हुए बिजनौर में दंगा कराने की साजिश रच रहा था।
पुलिस ने आफताब को स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भे दिया।
आफताब की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों आज काम का बहिष्कार कर हड़ताल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY