देश की खबरें | बूटा सिंह के पुत्र अरविंदर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नयी दिल्ली, एक नवंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के पुत्र और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 साल के थे।

उनके रिश्तेदार पवन अरोड़ा ने यह जानकारी दी।

अरविंदर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘मंगलवार को लोधी रोड श्मशान घाट पर अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खड़ा समेत पार्टी के कई नेताओं ने अरविंदर सिंह के निधन पर दुख जताया।

सिंह 2008 में दिल्ली की देवली विधानसभा सीट से विधायक बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)