मुंबई, 18 जुलाई हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘‘बुलबुल’’ में दिखाई देने वाले अभिनेता अविनाश तिवारी ने शनिवार को अपनी मृत्यु को लेकर आई फर्जी खबर पर निराशा जताते हुए इसको गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग करार दिया।
मनोरंजन जगत की खबरें प्रकाशित करने वाले एक पोर्टल ने अविनाश के निधन की खबर प्रकाशित की थी। इसपर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया करते हुए गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर निराशा जताई।
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 63 फीसदी दर्ज की गई : 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इतनी जल्दी नहीं भाई। कौन हैं ये लोग... कहां से आते हैं ये लोग? भाई थोड़ा स्तर सुधार लो अपना... प्लीज़। धन्यवाद।’’
2017 की फिल्म ‘‘तू है मेरा संडे’’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अविनाश ने 2018 में आई फिल्म ‘‘लैला मजनू’’ से मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके प्रदर्शन को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा था।
यह भी पढ़े | राजस्थान में वायरल ऑडियो पर छिड़ी जंग, आरोपी अशोक सिंह और भारत मलानी ने अपनी आवाज का सैंपल देने से किया मना.
अविनाश ने उसके बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘‘घोस्ट स्टोरीज’’ (2018) में काम किया और हाल ही में वह फिल्म ‘‘बुलबुल’’ में दिखाई दिये थे।
अभिनेता की आगामी फिल्म ‘‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’’ के हिंदी रूपांतरण पर आधारित है, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY