देश की खबरें | उप्र में महिलाओं के लिए असुरक्षा के माहौल को दिखाती है बुलंदशहर की घटना: प्रियंका
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कथित तौर पर छेड़खानी के दौरान हुई दुर्घटना में एक लड़की की मौत को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि यह घटना राज्य में कानून का डर खत्म हो जाने और महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल होने की द्योतक है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुलंदशहर की घटना उप्र में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दिखाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता।’’

यह भी पढ़े | Krishna Janmashtami 2020: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में इन्वीटेशन से होगी एंट्री, ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के भक्त बन सकेंगे कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘ व्यापक फेरबदल की जरूरत है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध को लेकर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति होनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही दादरी तहसील के डेयरी स्कैनर गांव की छात्रा सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | BSNL’s 88 Thousand Employees Traitors, Says BJP MP Anantkumar Hegde: बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े का विवादित बयान, BSNL के 88 हजार कर्मचारियों को बताया गद्दार, कहा- निजीकरण के बाद निकाल दिया जाएगा.

पुलिस ने कहा कि सुदीक्षा भाटी सोमवार को अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन से बुलंदशहर जनपद में औरंगाबाद जा रही थी। औरंगाबाद गांव के पास एक मोटर साइकिल ने उनके दोपहिया वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में सुदीक्षा की मौत हो गयी।

हालांकि, घर वालों का आरोप है कि यह हादसा उस समय हुआ जब सुदीक्षा को बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो मनचले लगातार छेड़ रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)