देश की खबरें | दिल्ली में इमारत ढही, चार लोगों को जीवित बाहर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना के 24 घंटे से अधिक समय बाद एक परिवार के चार लोगों को मलबे से जीवित बाहर निकाला गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी न्यूज Bhasha|

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना के 24 घंटे से अधिक समय बाद एक परिवार के चार लोगों को मलबे से जीवित बाहर निकाला गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात एक दंपति और उनके दो नाबालिग बेटों को बचाया गया तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्मित इमारत की छत का एक हिस्सा रसोई गैस सिलेंडर पर गिरा जिससे मलबा उन पर नहीं गिरा और वे दबने से बच गए।

‘ऑस्कर पब्लिक स्कूल’ के पास चार मंजिला आवासीय इमारत सोमवार शाम ढह गई थी जिसमें दो नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने कहा, ‘‘बचाव अभियान अभी जारी है और बुधवार देर रात तक इसके जारी रहने की संभावना है। दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली अग्निशमन सेवा की कई टीम रात-दिन काम कर रही हैं।’’

उन्होंने बताया कि अब तक 21 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिसमें से 16 की जान बच गई और पांच लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change
Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel