देश की खबरें | आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से

अमरावती, दो मार्च आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू होगा।

राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे विधान परिषद और विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

विधानमंडल के सचिव पी बालकृष्णमचार्युलु ने बुधवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की।

दोनों सदन आठ मार्च को एक सेवारत मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी को श्रद्धांजलि देंगे, जिनकी पिछले महीने हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई थी।

विधानमंडल के सूत्रों ने बताया कि सदन की कार्य मंत्रणा समिति सात मार्च को बैठक करेगी और सत्र की अवधि पर फैसला करेगी।

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ द्वारा 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2020 और 2021 में वित्त अधिनियम पारित करने के लिए विधानमंडल सत्र आयोजित किए बिना अध्यादेश जारी किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)