Budget 2022: 3.8 करोड़ घरों को नल से जल के कनेक्शन के लिये 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि 2022-23 में 3.8 करोड़ घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
नयी दिल्ली, 1 फरवरी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि 2022-23 में 3.8 करोड़ घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल से जल’ के तहत मौजूदा आच्छादन 8.7 करोड़ है. उन्होंने कहा, “इसमें से 5.5 करोड़ घरों को पिछले दो वर्षों में ही नल का पानी उपलब्ध कराया गया था.
2022-23 में 3.8 करोड़ परिवारों को कवर करने के उद्देश्य से 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.” केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए, उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने कर प्रोत्साहन का लाभ उठाने के लिए स्टार्टअप्स के लिए निगमन की अवधि को एक वर्ष बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 करने का निर्णय लिया है. यह भी पढ़ें : Budget 2022: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक, दिशाहीन और बेकार बताया
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) में योगदान पर कर कटौती को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2022 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

