देश की खबरें | बीएसएफ ने 160 किलोग्राम वजनी जवान की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने उस डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया है जिसने 160 किलोग्राम वजनी एक जवान को शारीरिक फिटेनस पाठ्यक्रम के लिए फिट घोषित किया था जिसके दौरान उसकी मौत हो गई।

राजस्थान के जोधपुर स्थित बीएसएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र में 17 जुलाई की शाम चक्कर आने के बाद 45 वर्षीय कॉन्स्टेबल विनोद सिंह की अपनी बैरक के पास मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर पर पाकिस्तान ने दिया बयान तो भारत ने दिया करारा जवाब, देश के आंतरिक मामलों में न दे नसीहत, आतंकवाद में संलिप्त PAK के इस रुख पर हैरानी नहीं.

बीएसएफ के महानिदेशक एस एस देसवाल ने घटना की तत्काल जांच का आदेश दिया था।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जोधपुर में एक प्रशिक्षण केंद्र में एक जवान की मौत के मामले में हाल में प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद बल के एक डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है।’’

यह भी पढ़े | 12-Year-Old Girl Raped in Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के माता-पिता से की मुलाकात, सरकार देगी 10 लाख रुपये का मुआवजा.

उन्होंने कहा, ‘‘जवाबदेही तय करने के लिए आगे की प्रक्रिया जारी है।’’

बीएसएफ ने पूर्व में कहा था, ‘‘जवान का वजन 160 किलोग्राम था और 52.98 बीएमआई के साथ वह निम्न चिकित्सकीय श्रेणी का व्यक्ति था।’’

इसने कहा था, ‘‘हालांकि, यह पाया गया है कि संबंधित कॉन्स्टेबल को फिटनेस पाठ्यक्रम के लिए फिट घोषित किया गया था। यह पता करने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है कि किन परिस्थितियों में जवान को फिट घोषित किया गया था।’’

सिंह बल की 114वीं बटालियन में था और वह जोधपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 15 जुलाई को शारीरिक फिटनेस पाठ्यक्रम में शामिल हुआ था।

फिटनेस पाठ्यक्रमों की शुरुआत महानिदेशक देसवाल ने की है और कहा है कि बल में सभी मोटे कर्मियों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)