देश की खबरें | मेघालय में बीएसएफ जवान और जीएसआई अधीक्षक की कोविड-19 संक्रमण से मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 19 जुलाई मेघालय में एक बीएसएफ जवान सहित दो मरीजों की कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत हो गई। राज्य में इस बीमारी से अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर पूर्व इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्था (एनईआईजीआरआईएचएमएस) के निदेशक पी भट्टाचार्य ने कहा कि अस्पताल में इलाज करा रहे दोनों मरीजों की तड़के मौत हो गई।

यह भी पढ़े | पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ बने हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय बीएसएफ कर्मी की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरा के एक अस्पताल से रेफर किया गया था।

भट्टाचार्य के अनुसार वह आईसीयू में भर्ती किये जाने के दिन से ही वेंटिलेटर पर थे।

यह भी पढ़े | फतेहपुर: कोरोना काल में प्राइमरी स्कूल बना जागरूकता का केंद्र, सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति फैला रहे हैं जागरूक.

दूसरे मरीज, भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई) में अधीक्षक पद पर तैनात थे। वह एक सर्जरी के लिए अस्पताल में आये थे और बाद में उन्हें कोविड-19 की पुष्टि हुई। 35 वर्षीय मरीज को पृथक-वास में रखा गया था और हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भेजा गया।

भट्टाचार्य ने बताया कि संक्रमण के कारण उनके यकृत, गुर्दा और हृदय पर असर पड़ा था।

राज्य में अब तक संक्रमण के 418 मामले सामने आए हैं।

सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 240 से अधिक बीएसएफ कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)