देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने बांग्लादेशी महिला को पकड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 सितंबर पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अवैध तरीके से सीमा पार जाने का प्रयास कर रही 25 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है। अर्द्धसैनिक बल की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बीएसएफ ने एक नागरिक पुलिस स्वयंसेवक को भी पकड़ा था जोकि कथित तौर पर महिला की बांग्लादेश लौटने में मदद कर रहा था।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना 4308 नए केस, 28 की मौत: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले की हकीमपुर सीमा चौकी पर बुधवार को नियमित जांच के दौरान बीएसएफ के जवानों ने पाया कि एक महिला संदिग्ध तौर पर बांग्लादेश की तरफ जा रही है।

इसके मुताबिक, यात्रा का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के बाद बीएसएफ ने पड़ोसी देश के खुलना जिले की रहने वाली आइना बीबी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन लोगों का RT-PCR टेस्ट होगा जरूरी.

जांच के दौरान, महिला ने खुलासा किया कि वह दो महीने पहले अवैध तरीके से भारत आई थी।

उसने बताया कि भारत आने के बाद वह उत्तर 24 परगना के बारासात इलाके में काम की तलाश करती रही लेकिन कोई काम नहीं मिलने के बाद उसने वापस बांग्लादेश जाने का फैसला किया।

बयान के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि स्वरूपनगर पुलिस थाने के एक नागरिक पुलिस स्वयंसेवी ने सीमा पार कराने में मदद के ऐवज में उससे पांच हजार रुपये लिए थे।

पूछताछ के बाद बीएसएफ ने महिला को स्वरूपनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)