देश की खबरें | ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने पुणे में चीनी उत्पादों को नष्ट किया
जियो

पुणे, आठ जून भारत-चीन गतिरोध के बीच पुणे में एक संगठन ने सोमवार को स्मार्ट फोन सहित चीन निर्मित कई उत्पादों को नष्ट कर दिया और पड़ोसी देश से वस्तु आयात करने पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महांसघ के सदस्य कार्वे रोड स्थित सावरकर स्मारक पर एकत्र हुए और चीन निर्मित स्मार्ट फोन तथा अन्य वस्तुओं को सड़क पर पटककर नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़े | राजनाथ सिंह ने कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज- कहा- सरकार महामारी को रोक पाने में नाकामयाब है: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चीन के झंडे को भी सड़क पर फेंक दिया।

संगठन के सदस्य आनंद दवे ने कहा कि चीन ने ‘‘जानबूझकर’’ पूरे विश्व में कोविड-19 का संक्रमण फैलाया और इस बात को वैश्विक रूप से स्वीकार किया गया है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा- कुछ लोग अल्पसंख्यकों के बीच 'भय-भ्रम का भूत' खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त चीन अनावश्यक रूप से दूसरे देशों और भारत के साथ झगड़ता है।’’

दवे ने कहा कि चीन को संदेश जाना चाहिए कि यह बीजिंग है जो व्यापार के रूप में भारत पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपील करते हैं कि 2020 के अंत तक भारत को चीन के सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए तथा इन उत्पादों का निर्माण स्वयं करना चाहिए। भारत अपने उत्पाद बनाने में सक्षम है जो चीन को निर्यात किए जा सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)