नयी दिल्ली, 20 अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कर्ज में डूबी कंपनी बीपीएसएल के एक पूर्व निदेशक और एक रिजॉल्यूशन (समाधान) पेशेवर के परिसरों पर छापमेारी की।
कंपनी के ओडिशा प्लांट से कुछ ''गुप्त मंजूरी'' लिए जाने की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े | Sachin Pilot: राजस्थान प्रदेश प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सचिन पायलट.
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने पिछले साल 5 सितंबर को जेएसडब्ल्यू स्टील की भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के लिए संकल्प योजना को मंजूरी दी थी।
ईडी ने कहा कि उसके अधिकारियों ने बुधवार को गुरुग्राम और दिल्ली में रिजॉल्यूशन पेशेवर एमके खंडेलवाल और बीपीएसएल के पूर्व निदेशक के आधिकारिक एवं आवासीय परिसर की तलाशी ली।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और जेवरात समेत 86 लाख रुपये की कीमत वाले कई अन्य सामान जब्त किए गए।
प्रवर्तन निदेशालय धनशोधन निवारण कानून के तहत कंपनी और उसके पूर्व निदेशकों की ऋण की कथित हेराफेरी के मामले में जांच कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY