देश की खबरें | टूंडला के रुधऊ मुस्तकिल बूथ पर मतदान का बहिष्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा उपचुनाव में कुछ स्थानों पर मंगलवार को मतदाताओं ने विकास कार्य न होने की शिकायत करते हुए मतदान का बहिष्कार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फिरोजाबाद (उप्र), तीन नवम्बर फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा उपचुनाव में कुछ स्थानों पर मंगलवार को मतदाताओं ने विकास कार्य न होने की शिकायत करते हुए मतदान का बहिष्कार किया।

रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 के मतदाताओं ने 'विकास नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कथित वीडियो में टूंडला की उपजिलाधिकारी एकता सिंह मतदान का बहिष्कार कर रहे मतदाताओं को समझाती नजर आ रही हैं।

रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 पर 629 मतदाता हैं और खबर लिखे जाने तक वहां एक भी मत नहीं पड़ा है।

यह भी पढ़े | Randeep Surjewala Attacks Haryana Govt: शराब घोटाले को लेकर रणदीप सुरजेवाला का हरियाणा सरकार पर निशाना, कहा-जब सैंया भये कोतवाल, तो डर काहे का.

बहिष्कार कर रहे मतदाताओं ने संवाददाताओं को बताया कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक विकास का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक मतदान नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा टूंडला के क्षेत्र लाइनपार के कछपुरा गांव में भी बूथ संख्या 358 नगला बंसी में पानी की समस्या को लेकर मतदान का लगभग बहिष्कार किये जाने की खबरें हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\