देश की खबरें | धरनारत किसानो के बीच पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह, खेलरत्न अवार्ड वापस करने की घोषणा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सोनीपत, छह दिसंबर ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह रविवार को कुंडली सीमा पर बार्डर पर कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे और अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस लौटाने की घोषणा की ।

मौके पर पहुंचे विजेंदर ने किसानों से मुलाकात की और उनके साथ खड़े होते हुए कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की अपनी मांग दोहराई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: भारत बंद में शामिल नहीं होगा RSS से जुड़ा भारतीय किसान संघ.

कांग्रेस के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके मुक्केबाज ने कहा कि आठ दिसंबर के किसानों के भारत बंद का वह समर्थन करते हैं और अगर ये कृषि कानून वापस नहीं हुये तो वह अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे ।

पूर्व ओलंपियन ने कहा कि पंजाब बड़ा भाई है और हरियाणा के सभी किसान उनके साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलन: भारत बंद में शिवसेना का समर्थन: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, पहलवान एवं भाजपा नेता बबीता फौगाट ने कहा कि किसानों के बीच कृषि अध्यादेशों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर कृषि अध्यादेशों का किसानों को फायदा ही मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का भला चाहती है इसलिए वार्ता द्वारा समाधान निकाल लिया जायेगा।

बबीता फोगाट ने दावा किया कि किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में गठबंधन सरकार पर कोई संकट नहीं है और जो नेता इस्तीफा दे रहे हैं, वे दोगली राजनीति कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)