खेल की खबरें | बोटास ने सत्र की पहली ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की

फिनलैंड के इस चालक ने तीनो अभ्यास रेस में शीर्ष पर रहने वाले मौजूदा विश्व चैंपियन हैमिल्टन से .012 सेकंड कम समय लिया।

रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन तीसरे जबकि मैकरेलन के लैंडो नॉर्रिस चौथे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 1st Test Match 2020: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स को मिली टीम की कमान.

क्वालीफाइंग में हैमिल्टन का लक्ष्य फॉर्मूला वन में रिकॉर्ड 89 वीं पोल ​​पोजिशन हासिल करना था लेकिन बोटास ने 12वीं बार यह करनामा कर उनके इंतजार को बढ़ा दिया।

इससे पहले 35 साल के हैमिल्टन अभ्यास के तीनों अभ्यास रेस में शीर्ष जबकि बोटास दूसरे स्थान पर थे।

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित रहने के बाद यह सत्र की पहला रेस है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)