देश की खबरें | सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे गृहमंत्री शाह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ‘‘आवश्यक आधिकारिक कार्य’’ के कारण मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी। शाह को सीमा सुरक्षा बल के 56वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था।

यह भी पढ़े | भारत ने आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी-शिप वर्जन का किया परीक्षण- सूत्र: 1 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री के कार्यालय ने बीएसएफ को सूचित किया है कि ‘‘कुछ आवश्यक आधिकारिक कार्य’’ आ जाने के कारण वह समारोह में शामिल नहीं होंगे।

संभावना है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अब समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

यह भी पढ़े | नगर निगम चुनाव : ग्रेटर हैदराबाद में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हो रहा मतदान.

गौरतलब है कि सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को सोमवार की रात उच्चस्तरीय मंत्रिमंडलीय टीम के साथ अपनी समस्याओं पर बातचीत करने के लिए बुलाया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्रियों की समिति में कौन-कौन शामिल हैं।

किसानों का शांतिपूर्ण धरना मंगलवार को छठे दिन सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर जारी है। शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद से कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

किसान संसद के पिछले सत्र में बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)