बोनी कपूर का घरेलू सहायक कोविड-19 से संक्रमित
जमात

मुंबई, 19 मई फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घरेलू सहायक में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक बयान में निर्माता ने बताया कि अंधेरी स्थित उनके घर में काम करने वाले 23 वर्षीय चरण साहू ने शनिवार शाम को बताया कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया।

जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कपूर ने अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने इस मामले के बारे में बृहन्मुंबई नगर निगम को अवगत कराया।

बीएमसी अब साहू को पृथकवास केंद्र भेजने की तैयारी में है।

कपूर ने कहा, ‘‘मैं, मेरे बच्चे और घर के अन्य कर्मचारी , सभी ठीक हैं और हममें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हम लोग अपने घर से बाहर नहीं गए हैं।’’

निर्माता ने महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के प्रति, मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)