देश की खबरें | कंगना की टिप्पणी के बाद उर्मिला के साथ बॉलीवुड ने एकजुटता दिखाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के बारे में कंगना रनौत की एक विवादित टिप्पणी के बाद स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट और राम गोपाल वर्मा सहित बॉलीवुड के कई कलाकार तथा फिल्म निर्माता बृहस्पतिवार को उनके (उर्मिला के) समर्थन में उतर आये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 सितंबर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के बारे में कंगना रनौत की एक विवादित टिप्पणी के बाद स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट और राम गोपाल वर्मा सहित बॉलीवुड के कई कलाकार तथा फिल्म निर्माता बृहस्पतिवार को उनके (उर्मिला के) समर्थन में उतर आये।

कंगना ने बुधवार रात न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ को दिये एक साक्षात्कार में उर्मिला को ‘सॉफ्ट पोर्न स्टार’ कहा था, जो अपने अभिनय को लेकर नहीं जानी जाती हैं।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

इससे पहले उर्मिला ने कहा था कि कंगना उन लोगों का नाम लें जो बॉलीवुड में ड्रग्स लेते हैं।

कंगना की टिप्पणी की बॉलीवुड में आलोचना की गई है। कई लोगों ने उर्मिला के 25 साल के करियर को सादगी और गरिमा वाला बताया।

यह भी पढ़े | Vinay Sahasrabuddhe Tests Positive for COVID-19: बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव.

वर्मा ने उर्मिला के साथ रंगीला, सत्या और भूत जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहा कि 46 वर्षीय उर्मिला ने कई बार अपनी प्रतिभा साबित की है।

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर उर्मिला के फिल्मों में अभिनय और शानदार नृत्य की तारीफ की।

‘थप्पड़’ फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि उर्मिला अब तक की सबसे सुंदर और शिष्ट अदाकारा हैं।

अपने भड़काऊ बयानों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में रही कंगना ने दावा किया था कि ‘लिबरल ब्रिगेड’ उनकी तुलना एक पोर्न स्टार से कर रहा है।

पूजा भट्ट, सयानी गुप्ता और पटकथा लेखक कनिका ढिल्लन ने भी उर्मिला का समर्थन किया।

पूजा ने उर्मिला को एक बेहतरीन कलाकार बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\