एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीकेयू के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ने हरियाणा में भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कई कार्यकर्ताओं और कुछ ग्रामीणों ने हरियाणा के रदौर विधानसभा क्षेत्र के बकाना गांव में भाजपा के कुछ नेताओं को काले झंडे दिखाकर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताया।

देश की खबरें | बीकेयू के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ने हरियाणा में भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कुरुक्षेत्र, एक अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कई कार्यकर्ताओं और कुछ ग्रामीणों ने हरियाणा के रदौर विधानसभा क्षेत्र के बकाना गांव में भाजपा के कुछ नेताओं को काले झंडे दिखाकर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताया।

घटना एक गांव में हुई जहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी पहुंचे, तभी बीकेयू के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

सैनी के साथ राज्य भाजपा के नेता करण देव कांबोज भी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीणों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा नीत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा-राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया जाना गैरकानूनी.

उन्होंने सरकार से लिखित आश्वासन मांगा कि फसलों की खरीद के लिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें सैनी उग्र ग्रामीणों को शांत कराते दिख रहे हैं और उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि किसानों के धान की पूरी फसल सरकारी एजेंसियां एमएसपी पर खरीदेंगी।

सैनी ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि तीनों कानून किसानों के हित में हैं।

लेकिन किसान कुछ समय तक शांत नहीं हुए और कहा कि उन्होंने पहले किए गए ‘‘वादों का हश्र’’ देखा है, जिसके बाद कंबोज ने किसानों को बताया कि नये कानून उनके लिए लाभदायक हैं।

कई प्रयासों के बावजूद सैनी और कंबोज से संपर्क नहीं हो सका।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पूर्व संसदीय सचिव और रदौर से भाजपा के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).