नयी दिल्ली, आठ फरवरी नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दो बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में अपनी ‘‘जीत’’ का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली की जनता को दिया।
हालांकि, निर्वाचन आयोग (ईसी) ने अभी तक नयी दिल्ली सीट से विजेता की घोषणा नहीं की है।
ईसी की वेबसाइट के अनुसार 13वें दौर की मतगणना के अंत में वर्मा, केजरीवाल से 4,099 मतों के अंतर से आगे थे।
वेबसाइट के अनुसार वर्मा को 30,024 मत मिले, जबकि केजरीवाल को 25,925 मत मिले।
मतगणना का अंतिम दौर जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY