देश की खबरें | भाजपा के अवधेश नारायण सिंह होंगे बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति

पटना, 20 जून भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह को बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद का कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया।

बिहार विधान परिषद् सचिवालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उच्च सदन के सभापति के दायित्व के निर्वहन के लिए कार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह को नियुक्त किया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढी जिला से सांसद चुने जाने के कारण सभापति का पद रिक्त हो गया था।

सिंह का पहला कार्यकाल आठ अगस्त, 2012 से आठ मई 2017 तक तथा दूसरा कार्यकाल 16 जून, 2020 से 25 अगस्त, 2022 तक रहा था। वह 2008 में बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी बनाए गए थे।

ठाकुर ने 14 जून को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)