देश की खबरें | बड़गाम में आतंकवादियों के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 अगस्त जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकवादियों की गोली लगने से घायल हुए भाजपा के एक कार्यकर्ता की सोमवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई।.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के बड़गाम के मोहिंदपुर क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल हामीद नजर को रविवार को उनके पैतृक गांव में आतंकवादियों ने गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

यह भी पढ़े | पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 62,064 नए मामले सामने आए, 1,007 की मौत : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई।

पिछले एक महीने में आतंकवादियों का निशाना बनने वाले नजर भाजपा के चौथे कार्यकर्ता या पदाधिकारी हैं।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi on EIA 2020 Draft: राहुल गांधी का मोदी सरकार सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ईआईए 2020 ड्राफ्ट का मकसद साफ है राष्ट्र की लूट.

पिछले महीने बांदीपोरा के भाजपा जिला अध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और उनके भाई की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वहीं चार अगस्त को भाजपा के एक पंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके दो दिन बाद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पार्टी के ही एक सरपंच की हत्या की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)