मुंबई, आठ अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जनादेश मिला था, लेकिन दल के साथ "धोखा" किया गया और पार्टी जल्द अपने दम पर राज्य की सत्ता में आएगी।
वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
नड्डा ने कहा, " 2019 के विधानसभा चुनाव में जनादेश भाजपा के लिए था, लेकिन हम से धोखा किया गया। मैं महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूं कि जल्द सभी तीनों (सत्तारूढ़) पार्टियां विपक्ष में बैठेंगी और भाजपा अपने दम पर सत्ता में आएगी।"
उन्होंने कहा, " हम सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकेगे। "
यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.
भाजपा और शिवसेना ने 2019 का विधानसभा चुनाव मिल कर लड़ा था, लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना भाजपा से सत्ता साझेदारी को ले कर विवादद के बाद अलग हो गई थी और राकांपा तथा कांग्रेस के साथ मिल कर सरकार बना ली थी।
नड्डा ने कहा, " स्थिति इतनी खराब है कि कोई नहीं जानता है कि महाराष्ट्र में सत्ता में कौन है। बायां हाथ यह नहीं जानता है कि दायां हाथ क्या कर रहा है।"
उन्होंने कहा, " कई लोग देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में हम असल विपक्ष हैं और राज्य में जल्द ही सत्तारूढ़ दल बनने जा रहे हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY