देश की खबरें | रोहिंग्याओं, पाकिस्तानियों को भगाने के लिए भाजपा करेगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 24 नवंबर भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंडी संजय कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी नगर निकाय चुनाव में महापौर का पद जीतने के बाद रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों को भगाने के लिए इस पुराने शहर में "सर्जिकल स्ट्राइक" करेगी।

कुमार की इस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और सत्तारूढ़ टीआरएस तथा एआईएमआईएम इसकी तीखी आलोचना की है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका, कहा- चक्रवाती तूफान ‘निवार’ अगले 12 घंटों में भीषण रूप ले सकती है.

नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान अपने संबोधन में कुमार ने आरोप लगाया कि टीआरएस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव डबक विधानसभा क्षेत्र के हालिया उपचुनाव में भाजपा के हाथों टीआरएस की हार के बाद इस चुनाव को गलत तरीके से जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जीत की उम्मीद कम होने पर उन्होंने (राव) एक और व्यक्ति को अपनी तरफ ले लिया है। वह कौन है? (लोगों से पूछते हुए) ओवैसी।’’

यह भी पढ़े | मुंबई: साकीनाका में सिलेंडर ब्लास्ट में एक शख्स की मौत, 5 घायल, आग पर काबू पाया गया: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार ने कहा, ‘‘ओवैसी कल कह रहे थे ... अगर रोहिंग्या हैदराबाद में हैं, तो अमित शाह क्या कर रहे हैं? इस चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी के जीतने के बाद, भाजपा आपके पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक कर रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों को वापस भेजने की जिम्मेदारी लेगी।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से "हिंदू धर्म" और हिंदुओं के बीच एकता के लिए काम करती है।

भाजपा नेता की इन टिप्पणियों की टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने तीखी आलोचना की, जिन्होंने पूछा कि क्या गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी अपनी पार्टी के सहयोगी की "निंदनीय" और "घृणित" टिप्पणियों की निंदा करेंगे।

रामा राव ने कहा कि केंद्र में सत्ता में होने के नाते, भाजपा नेताओं को गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए।

रामा राव ने लोगों से ऐसी "घटिया राजनीति" के चक्कर में न पड़ने की अपील की।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा नेता की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नीत राजग सरकार को चीन की पीएलए पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की चुनौती दी।

ओवैसी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि जिसने यह बयान दिया है, मैं प्रधानमंत्री को बताना चाहता हूं कि चीन की पीएलए ने लद्दाख में हमारी जमीन का अतिक्रमण किया है। श्रीमान मोदी क्या आप हमारी जमीन पर कब्जा करने वाले चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)