देश की खबरें | भाजपा ने बिहार चुनावों के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भाजपा ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी अब तक 75 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

प्रदेश के मंत्री नंद किशोर यादव (पटना साहिब से विधायक) और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा को भाजपा ने टिकट दिया है।

यह भी पढ़े | Mumbai Horror: मुंबई के विद्याविहार में पता पूछने के बहाने 2 महिलाओं से की गंदी हरकत, 27 वर्षीय आरोपी अरेस्ट.

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को यहां हुई थी, जिसके बाद आज सूची जारी की गयी।

भाजपा राज्य में जद (यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस के बाद BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह, सीएम योगी समेत ये दिग्गज नेता हैं शामिल.

भाजपा 243 सदस्यीय विधानसभा में 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अपने कोटे की 11 सीटें वीआईपी को दी हैं।

जद (यू) 115 सीटों पर किस्मत आजमाएगी और उसने अपने कोटे की सात सीटें ‘हम’ के लिए छोड़ी हैं।

गौरतलब है कि बिहार में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में विधानसभा चुनाव है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)