देश की खबरें | भाजपा सांसद ने बंगाल में पार्टी की रैली के दौरान वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर शाह को पत्र लिखा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 14 अक्टूबर भाजपा सांसद लोकेट चटर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह पिछले हफ्ते भाजपा की रैली पर ‘वॉटर कैनन’ के जरिए कथित रूप से ‘रसायन’ का इस्तेमाल करने पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब करें।

चटर्जी ने चिट्ठी में आरोप लगाया है कि भाजपा की युवा इकाई की आठ अक्टूबर की रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों की शांतिपूर्ण भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ‘ हानिकारक रसायनों ’का इस्तेमाल किया गया था।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,619 नए मामले सामने आए, नौ और मरीजों की मौत.

पत्र में कहा गया, ‘‘ यदि आप भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन में रसायनों के उपयोग के बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब कर सकें और राज्य के लोकतांत्रिक ताने-बाने की रक्षा करे सकें तो बंगाल के लोग आपके बहुत आभारी होंगे।’’

पत्र में कहा गया है कि रसायन के कारण लोग बीमार पड़े और उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। कई कार्यकर्ताओं को तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

यह भी पढ़े | Heavy Rains In Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश की वजह से सोलापुर के उज्जैन बांध में बढ़ा जल स्तर, 200,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

प्रदेश भाजपा युवा इकाई की प्रमुख सौमित्रा खान और राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने इस संबंध में राज्य पुलिस के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपा है।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूप बिस्वास ने कहा कि भाजपा घटिया राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ उन्होंने उस दिन हिंसा भड़काई और पुलिस ने सयंम दिखाया। अब वे हर तरह के निराधार आरोप लगा रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने कहा था कि होली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रंग को पानी में मिलाया गया था ताकि बाद में प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)