छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,619 नए मामले सामने आए, नौ और मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,619 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,47,866 हो गई है।
रायपुर, 13 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,619 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,47,866 हो गई है.
राज्य में मंगलवार को 423 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,918 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित नौ और लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 2,619 नए मामले सामने आए हैं.
इनमें रायपुर जिले से 339, दुर्ग से 195, राजनांदगांव से 146, बालोद से 80, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 68, धमतरी से 80, बलौदाबाजार से 69, महासमुंद से 94, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 146, रायगढ़ से 189, कोरबा से 202, जांजगीर-चांपा से 195, मुंगेली से 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 27, सरगुजा से 94, कोरिया से 54, सूरजपुर से 58, बलरामपुर से 43, जशपुर से 22, बस्तर से 101, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 42, कांकेर से 91, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 55 तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,47,866 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 1,19,350 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 27,210 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 1306 लोगों की मौत हुई है.
यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में 2688 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि.
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 37,999 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 499 लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 12:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

