गुवाहाटी, 19 जुलाई असम की भाजपा विधायक नबनीता हांडिक कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं।
चराईदेव जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि विधायक के बेटे, ड्राइवर और निजी सहायक पहले संक्रमित पाये गये थे जबकि रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट आयी और वह संक्रमित पायी गयीं। वह फिलहाल जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र में हैं।
इस वायरस की चपेट में आने वाले पहले विधायक भाजपा के पठारकांड से विधायक कृष्णेंदु पॉल और फिर, दूसरे बोरखेत्री के नारायण डेका थे। दोनों कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हें और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
भाजपा के सादिया से विधायक बोलिन चेतिया कोविड-19 से संक्रमित तीसरे विधायक थे। उन्हें तिनसुकिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | उत्तराखंड: आईएफएस अफसर ने बनाई रामायण वाटिका, जहां मिलेंगे वाल्मीकि के बताए पेड़ पौधे.
कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली राज्य से अन्य प्रमुख नेता महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व सिलचर सांसद सुष्मिता देव थीं। उन्हें आठ जुलाई को सिलचर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देव को शनिवार को छुट्टी दी गयी।
असम में अब तक इस बीमारी के 22,981 मामले आ चुके हैं और 7760 मरीज फिलहाल उपचाररत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY