देश की खबरें | भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है : राहुल गांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए उस पर कोविड-19 से होने वाली मौतों, जीडीपी के आंकड़ों और सीमा पर चीनी आक्रमण को लेकर ''संस्थागत तौर पर झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया।
नयी दिल्ली, 19 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए उस पर कोविड-19 से होने वाली मौतों, जीडीपी के आंकड़ों और सीमा पर चीनी आक्रमण को लेकर ''संस्थागत तौर पर झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया।
कोविड-19 के कारण होने वाली मौत के मामलों में वृद्धि होने पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि यह ''भ्रम'' टूटने पर भारत को इसकी कीमत चुकानी होगी।
यह भी पढ़े | Coronavirus: सोसायटी, गेटेड कॉलोनी में कोविड केयर सेंटर बनाने की योजना.
वहीं, राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि गांधियों ने दशकों तक जो भ्रम फैलाया, भारत को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
उन्होंने कांग्रेस नेता पर देश के लिए ''बीमार रहने की कामना'' करने का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़े | कोरोना के धारावी में 36 नए मामले पाए गए: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
गांधी ने एक ट्वीट में कहा, '' भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है। पहला, कोविड-19 टेस्ट पर बाधाएं लगायीं और मृतकों की संख्या गलत बतायी। दूसरा, जीडीपी के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की। तीसरा, चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया। ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। ''
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ कोरोना वायरस की स्थिति से जुड़ी एक खबर को भी साझा किया।
गांधी के आरोप की प्रतिक्रिया में शेखावत ने एक ट्वीट में कहा, '' गांधियों ने दशकों तक जो भ्रम फैलाया, भारत को उसकी बडी कीमत चुकानी पड़ी। देश के लिए बीमारी की आपकी कामना तिरस्कार योग्य है। ''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

