देश की खबरें | तमिलनाडु में 2021 के विधनसभा चुनाव में भाजपा, द्रमुक के बीच मुकाबला होगा : वी पी दुरैसामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष वी पी दुरैसामी ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में पार्टी के उभार ने राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया है और 2021 का विधानसभा चुनाव भाजपा यानी पार्टी नीत गठबंधन और द्रमुक के बीच का मुकाबला होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 12 अगस्त तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष वी पी दुरैसामी ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में पार्टी के उभार ने राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया है और 2021 का विधानसभा चुनाव भाजपा यानी पार्टी नीत गठबंधन और द्रमुक के बीच का मुकाबला होगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल होने के नाते भाजपा का 2021 विधानसभा चुनाव में गठबंधन की अगुवाई करने का हक है।

यह भी पढ़े | Union Minister Shripad Y Naik Tests Positive For COVID-19: मोदी सरकार में एक और मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी.

लेकिन सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने यह कहते हुए दुरैसामी के बयान को तवज्जो नहीं दी कि वह केवल तभी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देगी जब भाजपा का प्रदेश नेतृत्व इस बयान पर मुहर लगाएगा।

अन्नाद्रमुक और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव तमिलनाडु में मिलकर लड़ा था।

यह भी पढ़े | केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दुरैसामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा ने तमिलनाडु में काफी प्रगति की है। इससे पहले यह अन्नाद्रमुक बनाम द्रमुक था। अब कु का सेल्वम प्रकरण के बाद यह अगले चुनाव में भाजपा बनाम द्रमुक हो गया है।’’

इस बीच, चेन्नई के थाउजेंड लाईट्स निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और भाजपा के प्रति रूझान रखने वाले प्रतीत हो रहे सेल्वम ने पिछले सप्ताह दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भेंट की थी और वह यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय गये थे। उन्हें द्रमुक से निलंबित कर दिया गया है।

सेल्वम चाहते थे कि द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन कांग्रेस से रिश्ता तोड़ लें और उस यट्यूब ग्रुप की निंदा करें जिसने भुगवान मुरुगन का गुणगान करने वाले तमिल भजन ‘कांडा शष्टि कवचम’ का अपमान किया था।

गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर दुरैस्वामी ने कहा, ‘‘ समान विचारधारा वाली सभी पार्टियां हमारे गठबंधन का हिस्सा होंगी। हमारा गठबंधन निश्चित ही चुनाव जीतेगा और सरकार बनाएगा। ’’

मई में द्रमुक से भाजपा में आए दुरैसामी से जब पूछा गया कि इस गठबंधन की अगुवाई कौन करेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय दल होने के नाते राज्य में भाजपा का 2021 विधानसभा चुनाव में गठबंधन की अगुवाई करने का हक है। लेकिन यह मेरा निजी विचार है। पार्टी नेतृत्व गठबंधन पर निर्णय लेगा।’’

इस पर अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री डी जयकुमार ने कहा, ‘‘ क्या (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एल) मुरुगन ने ऐसा कहा? मुरुगन प्रदेश भाजपा प्रमुख हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी अपनी राय रख सकता है। क्या यह पार्टी की राय है, पहले वह (मुरुगन) स्पष्ट करें। तब हम जवाब देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\