देश की खबरें | भाजपा ने ‘‘झूठे अभियान’’ के लिए तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरस की आलोचना की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद,20 नवंबर भाजपा की तेलंगाना इकाई ने वृहत हैदराबाद नगर निगम के अगले माह होने वाले चुनाव से पहले बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिये जाने के मामले में भाजपा के खिलाफ सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा ‘‘झूठा अभियान’’ चलाने के लिए उसकी आलोचना की।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार ने यह बात चुनाव आयोग को कथित तौर पर उनकी ओर से लिखे गए पत्र के बाद कही, जिसमें इसे (बाढ़ पीड़ितों को वित्तीय सहायता देने का काम) बंद करने की अपील की गई थी।

यह भी पढ़े | Indian Railways: पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण रेलवे को 2,220 करोड़ रुपये का नुकसान.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आरोप लगाया कि उनके (कुमार) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखे जाने के बाद वित्तीय सहायता देने का काम रोकना पड़ा।

लोकसभा सदस्य कुमार ने कहा कि इस आरोप से वह आहत हैं क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग को कोई पत्र नहीं लिखा था।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी ने मोदी सरकार फिर कसा तंज, बोले- सरकारी कर्मचारी पस्त, पूंजीपति मित्र मुनाफा कमाने में मस्त!.

उन्होंने कहा, ‘‘पत्र में मेरे जाली हस्ताक्षर थे और वह भाजपा के अवैध लेटरहेड पर था।’’

भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राव इस मुद्दे की जांच कराएंगे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)