देश की खबरें | भाजपा ने दिल्ली में 250 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, 80 फीसद चेहरे नए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को पार्टी की मंडल इकाइयों के 250 अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें से 80 फीसद चेहरे नए हैं।

दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि पार्टी की नीति के तहत सूची में शामिल सभी मंडल अध्यक्षों की उम्र 45 से कम है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘नए मंडल अध्यक्षों में 55 अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 अनुसूचित जाति और 20 महिला श्रेणी से हैं। 200 चेहरे नए हैं जबकि 50 को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।’’

पार्टी नेताओं का कहना है शेष बचे मंडलों में भी जल्द ही अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। दिल्ली को भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से कुल 280 मंडलों में विभाजित कर रखा है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शहीद सैनिक मनीष विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में हादसा, लोगों की भीड़ के कारण मकान की छत गिरी.

पार्टी अगले कुछ दिनों में नए पदाधिकारियों और 14 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर सकती है।

गोयल ने बताया कि पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने के बाद इन मंडल अध्यक्षों के नामों को हरी झंडी दी है।

प्रत्येक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले पूर्व और वर्तमान मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, विधायकों, सांसदों और संगठन के पदाधिकारियों सहित लगभग 4500 नेताओं से चर्चा की गई।

हालांकि पार्टी के एक धड़े का आरोप है कि फीडबैक की प्रकिया में गड़बड़ी हुई है और कई मामलों में मेहनती कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है।

नाम न छापने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ऐसे मेहनती कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वे इस संबंध में पार्टी कार्यालय में जल्द ही अपना विरोध दर्ज कराएंगे।’’

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर को संगठनात्मक चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)