देश की खबरें | गोंदिया में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

गोंदिया, 18 जुलाई महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बृहस्पतिवार को एक स्कूल बस की टक्कर से बाइक पर सवार 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस महागांव से अर्जुनी मोरगांव की ओर जा रही थी और पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि हादसा बस चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ जिससे बाइक सवार हरिदास वासुदेव कोहारे (42) की मौत हो गई और उनकी पत्नी इंदु हरिदास कोहारे (39) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अर्जुनी मोरगांव थाने के निरीक्षक कमलेश सोनटक्के ने बताया कि हरिदास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंदु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हरिदास एक सरकारी बिजली कंपनी में काम करते थे।

अधिकारी ने बताया कि बस चालक पुंडलिक नारायण बावनकर (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)