देश की खबरें | बिहार : एटीएम में राशि डालने के दौरान बदमाशों ने 12 लाख 47 हजार रुपए लूटे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दरभंगा, 28 सितम्बर बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर बाजार में एक बैंक की शाखा परिसर स्थित एटीएम में कैश डालने के दौरान अपराधियों ने 12 लाख 47 हजार रुपए लूट लिये।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे और बैंक एवं बाजार में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जिले की सीमा को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े | IPl 2020: मुंबई-बेंगलुरू के बीच मैच हुआ टाई, अब सुपर ओवर से होगा फैसला: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और उनके द्वारा गोलीबारी भी की गई है।

लूटेरों द्वारा की गयी गोलीबारी में मनोज कुमार शर्मा नामक एक स्थानीय व्यक्ति जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | Amit Shah Holds Review Meeting: कोविड से उबरने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में की पहली समीक्षा बैठक.

बदमाश इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे ।

बदमाशों ने सीएमएस कर्मियों के साथ एक वाहन पर सवार होकर एटीएम में कैश डालने आए गार्ड के साथ मारपीट भी की और उसकी बंदूक छीन ली।

बदमाशों ने फरार होने के दौरान छीनी गई बंदूक वारदात स्थल से कुछ दूरी पर फेंक दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)