छपरा/पटना, दो नवंबर बिहार के सारण जिले में बृहस्पतिवार को सरयू नदी से तीन और लोगों को निकाला गया। इसके बाद एक दिन पहले हुई नौका दुर्घटना में बचाए गए लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है।
सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि मरने वालों की संख्या दो ही है तथा नदी से कोई और शव बरामद नहीं हुआ है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सरयू नदी में एक नाव पलटने से दो महिलाओं की मौत हो जाने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कुमार सारण जिला के मांझी प्रखण्ड के मटियार में सरयू नदी में हुए नाव हादसे से दुखी हैं।
मुख्यमंत्री ने नाव हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।
उन्होंने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बुधवार की शाम हुए इस हादसे के बाद से सरयू नदी से तीन और लोगों को निकाला गया। इस हादसे में बचाए गए लोगों की कुल संख्या अब 13 हो गई है।
समीर ने पीटीआई- को बताया कि अब तक 13 लोगों को बचाया गया है और इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो तैरकर नदी के किनारे पहुंच गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY