देश की खबरें | महामारी के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव कराने से लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है :लोजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी कोरोना वायरस महामारी को लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव टालने के पक्ष में शुक्रवार को नजर आई।

नयी दिल्ली,10 जुलाई भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी कोरोना वायरस महामारी को लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव टालने के पक्ष में शुक्रवार को नजर आई।

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यदि कोविड-19 के फैलने के दौरान चुनाव कराये जाते हैं, तो बहुत कम मतदान प्रतिशत रह सकता है। साथ ही कहा कि चुनाव लोगों की जान खतरे में डाल सकते हैं।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: प्रियंका गांधी बोली-सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा कानपुर कांड की न्यायिक जांच हो, नेताओं-अपराधियों की सांठ-गांठ आए सामने.

राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसके कार्यक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

पासवान ने कहा, ‘‘न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरा देश कोरोना वायरस से प्रभावित है। इसने केंद्र और बिहार के वित्त को प्रभावित किया है। इन सबके बीच चुनाव कराने से राज्य पर और अधिक वित्तीय बोझ बढ़ेगा।’’

यह भी पढ़े | मेघालय में COVID-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के संसदीय बोर्ड ने इस मुद्दे पर चिंता प्रकट की है।

पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव आयोग को व्यापक चर्चा के बाद निर्णय लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि भारी आबादी खतरे में पड़ जाए। इस महामारी के बीच यदि चुनाव हुए तो मतदान प्रतिशत भी बहुत कम रहेगा, जो लोकतंत्र के लिये अच्छा नहीं है। ’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिये तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\