विदेश की खबरें | कोविड-19 मामलों के तीन गुना होने के बाद ब्रिटेन सरकार पर उठे बड़े सवाल

मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने सरकार से पूछा है कि मामलों को सारणीबद्ध क्यों नहीं किया गया।

स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक सांसदों को इस संबंध में विवरण देने वाले हैं।

यह भी पढ़े | Texas: महिला ने सामान चोरी कर 19 साल तक eBay पर बेचा, लगा $ 3.8 मिलियन का जुर्माना और जेल की सजा.

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को खुलासा किया कि 25 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच संक्रमण के 15,841 मामलों को सारणीबद्ध नहीं किया गया था।

विभाग ने बताया कि हालांकि जो मरीज संक्रमित पाए गए थे उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई थी लेकिन अधिकारी उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें सूचित नहीं कर पाए।

यह भी पढ़े | Second Wave of COVID-19 in Pakistan? इमरान ने दी चेतावनी, सर्दियों में आ सकती है कोविड-19 की दूसरी लहर.

सरकार के मुताबिक शु्क्रवार रात को तकनीकी खामी का पता चला था जिसे अब ठीक कर दिया गया है।

जिन मामलों को सारणीबद्ध नहीं किया गया था, सप्ताहांत में उनकी गणना कर ली गई। इसके कारण शनिवार को जहां संक्रमण के 12,872 नए मामले सामने आए थे वहीं रविवार को यह संख्या बढ़कर 22,961 हो गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)