होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, कुत्ते के काटने पर एक अधिकारी को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
‘ज्यूडिशियल वॉच’ नामक निगरानी समूह ने मंगलवार को सीक्रेट सर्विस रिकॉर्ड के लगभग 200 पेज जारी किए। ये रिकॉर्ड सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दायर मुकदमे के जरिए हासिल किए गए हैं।
व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस मंगलवार को स्थिति को कमतर करार देते नजर आए। प्रथम महिला जिल बाइडन की सूचना निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक ई-मेल में कहा कि व्हाइट हाउस परिसर परिवार के पालतू जानवरों के लिए ''एक अलग तरह का और अक्सर तनावपूर्ण माहौल'' वाला स्थान है और बाइडन परिवार "इस स्थिति को सभी के लिए बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहा है।"
सीक्रेट सर्विस के मुख्य प्रवक्ता एंथोनी गुग्लिल्मी ने एक अलग ई-मेल में कहा, ” हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को बेहद गंभीरता से लेते हैं।"
बाइडन को दिसंबर 2021 में अपने भाई जेम्स से उपहार के रूप में कुत्ता ‘कमांडर’ मिला था और यह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है। राष्ट्रपति के पास जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक और कुत्ता था जिसका नाम ‘मेजर’ था। व्हाइट हाउस के अधिकारियों और सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को काटने की घटनाओं के बाद उसे डेलवेयर में दोस्तों के पास रहने के लिए भेज दिया गया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY