देश की खबरें | ‘राज्य समर्थित अराजकता’ को ‘भारत बंद’ के रुप में करारा जवाब: शिवसेना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ दिसंबर शिवसेना ने बुधवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आयोजित किया गया 'भारत बंद' 'राज्य समर्थित अराजकता' को करारा जवाब था।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए देश पर 'भय और आतंक' की तलवार लटकाकर रखना चाहती है।

यह भी पढ़े | Maratha Reservation Matter: 25 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में होगी मराठा आरक्षण मामले की सुनवाई.

सामना में आरोप लगाया गया है ‘‘देश में अशांति का समाधान ढूंढने के बजाय यह अशांति बनाए रखना चाहते हैं।”

विभिन्न किसान यूनियनों ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया था।

यह भी पढ़े | Rajasthan Panchayat Election Results 2020: राजस्थान पंचायत चुनाव में बजा बीजेपी का डंका, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका.

संपादकीय में पूछा गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा 'भारत बंद' को समर्थन दिए जाने में क्या गलत था।

इसमें किसानों के आंदोलन को देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश बताए जाने और विरोध कर रहे किसानों को खालिस्तानी करार देने के लिए भाजपा की आलोचना की गई।

संपादकीय के अनुसार 'पश्चिम बंगाल में भाजपा जाति और धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण कर रही है वह राजनीतिक अराजकता है। खून-खराबे और हिंसा की धमकियां दी जा रही हैं, यह अराजकता है।

संपादकीय में कहा गया कि अगर किसानों के मुद्दों का तेजी से समाधान हो जाता तो वे घर वापस चले जाते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)