देश की खबरें | कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का गोवा में नहीं दिखा असर

पणजी, 27 सितंबर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को किसान संघों के भारत बंद का गोवा में अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में सार्वजनिक परिवहन और रेलगाड़ियों का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है। बैंक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खुले हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है और जनजीवन सामान्य है।’’

उन्होंने बताया कि बंद का प्रदेश में कोई असर नहीं दिखा, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये एहतियातन प्रर्याप्त उपाय किये गये थे ।

इस बीच, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने बंद का समर्थन किया।

एटक की गोवा इकाई के अध्यक्ष सुहास नाइक ने बताया, ‘‘हमने कोई काम नहीं रोका, लेकिन काम शुरू करने से पहले सभी औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।

नाइक ने दावा किया कि आंदोलन को श्रमिकों का जबरदस्त समर्थन मिला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)