खेल की खबरें | बेंगलुरु एफसी ने ब्राजील के स्ट्राइकर क्लेटन सिल्वा से करार किया

बेंगलुरु, 20 जून बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए ब्राजील के स्ट्राइकर क्लेटन सिल्वा से एक साल का करार किया।

क्लब से शनिवार का जारी बयान में कहा गया कि अनुबंध के अनुसार बीएफसी के पास 33 साल के सिल्वा के करार को एक और वर्ष के लिए बढ़ने का विकल्प होगा।

यह भी पढ़े | सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की पत्नी मोम गांगुली और सास COVID-19 पॉजिटिव.

ब्राजील की टीम मादुरियेरा के साथ करियर शुरू करने के बाद सिल्वा ने थाईलैंड, मैक्सिको और चीन में क्लब स्तर का फुटबॉल खेला है।

थाईलैंड में वह लीग में 100 गोल करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने थे, जिसमें से 57 गोल मुअंगथोंग यूनाइटेड के लिए किये थे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने बताया धोनी और एडम गिलक्रिस्ट में कौन है बेस्ट खिलाड़ी.

अनुबंध हासिल करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बेंगलुरु एफसी के साथ करार किया है क्योंकि मैं एक चैंपियन बनना चाहता हूं। यह एक ऐसी टीम है जो हमेशा खिताब जीतने की कोशिश करती है। ’’

बेंगलुरू एफसी के कोच चार्ल्स कुआड्राट कहा कि टीम के साथ सिल्वा का जुड़ाना बड़ा कदम है क्योंकि वह गोल करने में माहिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)