Bengal Bypoll Result: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को झटका, सभी चार विधानसभा सीटों पर TMC आगे, कांग्रेस-लेफ्ट का सूपड़ा साफ
पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है. इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू की गई थी.
कोलकाता, दो नवंबर : पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है. इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू की गई थी. खरदाह, शांतिपुर, दिनहाटा और गोसाबा विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पहले दौर की मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस सभी सीटों पर आगे चल रही है.
चुनाव पैनल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मतगणना सुचारू रूप से जारी है. सुबह नौ बजे तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं थी.’’ उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के अलावा, वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. यह भी पढ़ें : आजादी के अमृत महोत्सव को महंगे पेट्रोल, डीजल के लिए याद रखा जाएगा: अशोक गहलोत
दिनहाटा तथा शांतिपुर से भाजपा के विधायकों ने अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जबकि खरदाह तथा गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

